जम्मू कश्मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दिनभर चली मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि शोपियां के चक-ए-चोलां गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया.

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई जिसके बाद जवाबी फायर किया गया. अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से दिनभर चली गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को शोपियां के चक-ए-चोलान गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने गांव की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अभी उसकी पहचान नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चला है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!