माताटीला बांध के किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव : इधर हड़ापहाड़ पर संदिग्ध अवस्था में युवक की गई जान, पुलिस जांच में जुटी

Datia news : दतिया। दतिया में जहां हड़ापहाड़ पर एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वहीं बसई में माताटीला बांध के पास से एक अधेड़ का शव मिला है। आशंका है कि पानी डूबने से उसकी जान गई है।

पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्तियों के शव बरामद किए है। इनमें से एक की शिनाख्त हो गई है। जबकि दूसरे की शिनाख्त को लेकर पुलिस प्रयासरत है। संबंधित थाना क्षेत्रों में मर्ग कायम मामले जांच में लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र में हड़ापहाड़ के पास युवक विनोद कुशवाहा का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया। मृतक शराब पीने का आदि बताया जा रहा है।

विनोद हड़ापहाड़ का रहने वाला था। शव पड़े होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां छानबीन के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

वहीं बसई थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दना स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास माताटीला बांध के किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

बसई पुलिस को इस घटना के बारे में उर्दना कोटवार सूरज सिंह पुत्र हीरालाल परिहार ने बताया कि कार्तिक नहाने के लिए माताटीला बांध पर गई गांव की महिलाओं ने इससंबंध में जानकारी दी। कोटवार ने यह खबर बसईपुलिस को दी।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बसई थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त को लेकर आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter