स्कूल के पास पड़ा मिला लापता युवक का शव : स्वजन ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Datia news : दतिया । ठंडी सड़क स्थित हायर सेकंडरी स्कूल नंबर दो के पास झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिलने के बाद आसपास सनसनी फैल गई। इस बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए।

कुछ देर बाद ही शव की शिनाख्त 29वीं बटालियन के पास रहने वाले कल्लू कुशवाह के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

घटना के संबंध में पूछतांछ के दौरान स्वजन ने पुलिस को बताया कि मृतक पिछले दो-तीन दिनों से लापता था। जिसकी वह तलाश कर रहे थे। स्वजन ने इस मामले में युवक की हत्या किए जाने का संदेह जताया है। इस मामले में चार लोगों पर स्वजन की ओर से शंका व्यक्त की गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

शव पर नहीं मिले चोट के निशान : वहीं इस संबंध में कोतवाली टीआई विजय सिंह तोमर ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक शराब पीने का आदी बताया जाता है।

इस मामले में कुछ लोगों पर संदेह स्वजन ने जताया है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है। झाड़ियो में मिला शव भी दो दिन पुराना बताया जाता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्वजन ने जताया हत्या का संदेह : इधर घटना को लेकर मृतक कल्लू कुशवाह के स्वजन का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। वह पिछले दो दिन से घर नहीं आया था। जिसके कारण उन्हें हत्या का शक है।

स्वजन ने पुलिस के समक्ष चार-पांच लोगों पर हत्या का संदेह भी जताया है। संदिग्धों में किसी भाजपा नेता का नाम भी शामिल होने की कयास लगाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद ही घटना के बारे में खुलासा हो सकेगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!