आरक्षण लागू किए जाने को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य से की गई मांग, ओबीसी महासभा ने किया नवनियुक्त सदस्य का स्वागत

Datia News : दतिया । नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग सदस्य राज्यमंत्री प्रदीप पटेल गत दिवस एक दिवसीय दौरे पर दतिया पहुंचे। जहां ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने उनसे 27 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने के संबंध में चर्चा की। इस दौरान वे पीतांबरा मंदिर भी पहुंचे और वहां पूजन अभिषेक किया।

दतिया में ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों द्वारा राज्यमंत्री प्रदीप पटेल का स्वागत किया गया। इसके बाद पटेल पीतांबरा पीठ मां बगुलामुखी, वन खंडेश्वर महादेव व धूमावती माई मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।

तत्पश्चात सर्किट हाउस दतिया में राज्यमंत्री पटले से ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने आरक्षण मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने 27 फीसद आरक्षण शीघ्र लागू करने पर की मांग की गई।

ताकि ओबीसी वर्ग को उसका लाभ मिल सके। राज्यमंत्री पटेल ने पिछड़ा वर्ग के हितों की बात को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर ओबीसी महासंघ के विजय कुमार संस्थापक ओबीसी महासभा, कालीचरण कुशवाहा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, रामबहादुर गुर्जर, रमाशंकर योगी राष्ट्रीय सचिव ओबीसी महासभा, ग्यादीन रजक प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी महासभा, सुदीप यादव जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा, अमित कुशवाह युवा जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा, दिनेश साहू, रवि बरोह, कैलाश

बघेल, रिंकू यादव, अरविंद यादव, रमेश रजक एलआईसी, जितेंद्र राजपूत, मनोज योगी, रोहित गोस्वामी, हरगोविंद पाल, रामस्वरूप सेन, रामकुमार मांझी तथा अरविंद आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter