झाबुआ जिले में फिर जब्त किया विस्फोटक : पेटलावद में घर से जिलेटिन की 28 रॉड और 28 डेटोनेटर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ (मध्य प्रदेश) : पुलिस ने जिले के पेटलावद के एक मकान से शनिवार को जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर जब्त किए हैं। गौरतलब है कि छह साल पहले झाबुआ जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित इसी कस्बे में हुए भीषण विस्फोट में 89 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

पेटलावद के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सोनू डाबर ने पीटीआई/भाषा को बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुमार मोहल्ला निवासी अब्दुल हमीद (51) के घर से जिलेटिन की 28 छड़ें और इतने ही डिटोनेटर जब्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।शनिवार को पकड़े गए मामले में भी अभी तक पुलिस पुलिस पूछताछ कर सामग्री का सोर्स तलाशने की बात कह रही है। पुलिस के हाथ कोई दस्तावेज लगा है कि अब्दुल हमीद सामग्री लेकर कहां से आया। पुलिस पूछताछ के बाद और ज्यादा खुलासा करने की बात कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!