जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत : अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने मौके से शराब के नमूने लिए

त्रिशूर (केरल) : केरल के त्रिशुर जिले के इरिंजालकुडा में गत दिवस जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों ही दोस्त थे और उन्होंने मंगलवार रात को शराब पी थी, जो कथित तौर पर जहरीली थी।पुलिस ने उनके अन्य दोस्तों के हवाले से बताया कि शराब पीने के तुरंत बाद ही दोनों को बेचैनी होने लगी और फिर उनके मुंह से झाग निकलने लगा। दोनों बेहोश हो गए और उन्हें तुंरत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीजू की मौत सोमवार रात हुई और निशांत ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। जांच के लिए मौके से शराब के कुछ नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि कई राज्यों में जहरीले शराब पीने से लोगों के जान गंवाने की घटना हो चुकी है। जिसे लेकर हर राज्य में पुलिस को अलर्ट भी किया गया था। वहीं शराब माफिया अपने मुनाफे के लिए लोगों की जिंदगी से खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter