पूर्व सांसद जंगा रेड्डी का निधन : पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया

हैदराबाद : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सी जंगाा रेड्डी का शनिवार को यहां एक अस्पताल में फेफड़ों से संबंधित समस्या के इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जंगा रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रेड्डी ने 1984 में अविभाजित आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र के हनमकोंडा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता पीवी नरसिम्हा राव को हराया था।

जंगाा रेड्डी और एके पटेल रूप में भाजपा के केवल दो उम्मीदवार 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निधन के बाद लोकसभा के लिए चुने गए थे। 1980 में भगवा पार्टी के गठन के बाद वह दक्षिणी राज्यों से भाजपा के पहले सांसद थे।

वह अविभाजित आंध्र प्रदेश में तीन बार विधान सभा के लिए चुने गए।सूत्रों ने बताया कि छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे जंगााा रेड्डी ने राम जन्मभूमि आंदोलन समेत कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था।

Written & Source By : P.T.I

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter