दिग्विजय ने मोदी को बताया तालिबानी सोच वाला, कहा- बिना शर्त पाक से चल रही चर्चाएं

भोपाल : कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तालिबानी सोच वाला करार दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में अशोकनगर जिले के चंदेरी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोदी को लेकर कई तरह के आरोप लगाए।

उन्होंने राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि ‘तालिबानी सोच किसकी है, मोदी या किसी और की? देखिए, पाकिस्तान के साथ चर्चाएं चल रही हैं, वह भी बिना शर्त के, जबकि कांग्रेस ने शर्त रखी थी कि जब तक मुंबई आतंकी हमले के दोषी लोगों को नहीं सौंपा जाएगा, तब तक वार्ता नहीं होगी।

‘ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जा रहे लोगों से पार्टी को कोई असर नहीं पड़ा। कांग्रेस और मजबूत हो रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की स्थाई अध्यक्ष भी वही बनेंगी। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter