Dilip Kumar Health Update : दिलीप कुमार की तबियत में सुधार, आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं

Dilip Kumar Health Update मुंबई : सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की हालात अब स्थिर है। उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुधवार को दिलीप कुमार के करीबी और उनका ट्विटर अकाउंट हैंडल करने वाले फैसल फारूकी ने उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा,आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। दिलीप साहब की तबीयत अब ठीक है। मैंने व्यक्तिगत तौर पर डाक्टर जलील पारकर और डाक्टर नितिन गोखले से बात की है। उन्हें यकीन है कि वह गुरुवार तक डिस्चार्ज हो जाएंगे।

अभिनेता बमन ईरानी की मां का निधन मुन्ना भाई एमबीबीएस, थ्री इडियट्स फिल्मों के अभिनेता बमन ईरानी की मां का निधन बुधवार की सुबह हो गया।

वह 94 साल की थीं। इसकी जानकारी बमन ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए दी। बमन ने बताया कि उनकी मां नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter