16 देशों के UN शांतिरक्षक भारत में ले रहे प्रशिक्षण; नई दिल्ली-ढाका के बीच कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली : रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 24 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में ब्रिटेन के रक्षा सचिव  डेविड विलियम्स के साथ वार्षिक भारत-ब्रिटेन रक्षा परामर्शी समूह (डीसीजी) की बैठक की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने कई क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की, वर्तमान में जारी रक्षा सहयोग कार्यकलापों की समीक्षा की, हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिति और संभावित सहयोग, कई अन्य संभावनाओं सहित मिसाइल प्रणालियों और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन में रक्षा औद्योगिक सहयोग प्रस्तावों पर चर्चा की।

दोनों पक्षों ने संयुक्त अभ्यास, सामुद्रिक क्षेत्र जागरूकता और सूचना आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करने के साथ समुद्री क्षेत्र में बढ़ती परस्पर बातचीत और संयुक्त गतिविधियों की योजना बनाई।

उन्होंने भारत-ब्रिटेन 2+2 विदेश और रक्षा संवाद की शुरुआत तथा सभी संबंधित क्षेत्रों में सैन्य भागीदारी की बढ़ती गति की सराहना की। बाद में,  डेविड विलियम्स ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter