चर्चा: प्रधानमंत्री मोदी ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से 13 जुलाई को करेंगे बात
PM Modi in Varanasi ,PM Modi in Varanasi news,PM Modi Varanasi,PM Modi Varanasi news in hindi, PM Modi news in hindi

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में भारत की तैयारियों का जायजा लिया और यह भी घोषणा की कि वह ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे। इसके तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल रवाना होगा।

कोरोना महामारी के कारण यह बातचीत वर्चुअल होगी। मोदी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल की तैयारियों का जायजा लिया। उनके टीकाकरण, लाजिस्टिक संबंधी ब्यौरे, उन्हें दी जा रही सहायता पर बात की। 130 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं 13 जुलाई को ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से बात करूंगा। उन्हें शुभकामनाएं दूंगा।

हम सभी उनकी हौसलाअफजाई करें।’ भारत का पहला दल 17 जुलाई को एयर इंडिया से रवाना होगा। भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

अभी तक खिलाड़ियों की संख्या की आधिकारिक घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ ने नहीं की है। कोरोना महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक दर्शकों के बिना होंगे । 

टोक्यो पैरालंपिक में दर्शकों को मिल सकती है अनुमति : हाशिमोटो टोक्यो एपी : टोक्यो ओलंपिक आयोजक उम्मीद लगाए हैं कि पैरालंपिक खेलों के दौरान कुछ दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सेको हाशिमोटो ने शुक्रवार को कहा कि पैरालंपिक में दर्शकों को अनुमति देने का फैसला आठ अगस्त को ओलंपिक खत्म होने के बाद किया जाएगा। पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें 4,400 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

प्रज्ज्वलन समारोह के साथ ओलंपिक मशाल रिले का टोक्यो चरण शुरू टोक्यो, एपी : ओलंपिक आयोजकों ने शुक्रवार को ओलंपिक मशाल के टोक्यो आगमन के साथ ही प्रज्ज्वलन समारोह का आयोजन किया।

इससे एक दिन पहले ही सरकार ने टोक्यो में कोरोना आपातकाल की घोषणा की थी, चूंकि डेल्टा वैरिएंट के मामलों की संख्य बढ़ती जा रही है। इसी वजह से मशाल रिले राजधानी की सड़कों पर आयोजित नहीं की जा सकी।

टोक्यो के तटवर्ती इलाकों पर ही इसका आयोजन किया गया। रिले की शुरुआत से अब तक कई बार इसका रास्ता बदला गया, नया रास्ता बनाया गया और सार्वजनिक पार्कों में जनता से दूर इसका आयोजन किया गया।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के लिए मशाल कैसे आएगी। टोक्यो में स्टेडियमों में दर्शकों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। विदेशी प्रशंसकों के आगमन पर पहले ही रोक लगी हुई है। 

दर्शकों की गैरमौजूदगी और चोट के कारण किर्गियोस ओलंपिक से हटे सिडनी, एपी : टोक्यो ओलंपिक में दर्शकों के मैदान में प्रवेश पर प्रतिबंध की पुष्टि के कुछ घंटे बाद ही आस्ट्रेलिया के टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने अपना नाम वापस ले लिया।

किर्गियोस ने कहा, ‘ओलंपिक खेलना मेरा सपना था और मैं जानता हूं कि शायद यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा, लेकिन मैं खाली स्टेडियम में नहीं खेल सकता। इसके साथ ही मैं चाहता हूं कि एक स्वस्थ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में मेरी जगह ले।’

मालूम हो कि पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण किर्गियोस को विंबलडन में तीसरे दौर का मुकाबला भी छोड़ना पड़ा था। किर्गियोस कोरोना महामारी के दौरान आस्ट्रेलिया में ही रहे और फ्रेंच ओपन में भी भाग नहीं लिया था।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter