तीन दिन में निपटाएं प्रकरण वरना कार्रवाई के लिए रहें तैयार, कलेक्टर ने दिए निर्देश

दतिया ।  सभी अधिकारी तीन दिन के अंदर सीएम हैल्पलाईन एवं टीएल में लंबित प्रकरणों का त्वरित गति से शतप्रतिशतनिराकरण करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह सख्त निर्देश कलेक्टर संजय कुमार ने न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक में विभागवार सीएम हैल्पलाईन एवं लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम अशोक सिंह चौहान सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणों पर कड़ा रूख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हैल्पलाईन के प्रकरण में शतप्रतिशत प्रगति लाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें । बैठक में एसडीएम भांडेर के उपस्थित न होने पर उन्हें कारण कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश भी दिए गए । उन्होंने कहाकि सभी अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने कार्यालय में सीएम हैल्पलाईन एवं टीएल के प्रपत्र निकालकर समीक्षा करें एवं निराकरण की त्वरित कार्रवाई करें। जिससे सीएम हैल्पलाईन के प्रकरणों में कमी आसके। उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रकरणों की समीक्षा आगामी दिनों में मुख्यमंत्री करने वाले हैं, इसलिए हमें अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करना है।

कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि जो व्यक्ति सीएम हैल्पलाईन में शिकायत करता है उनके प्रकरण जिला स्तर पर ही शीघ्र निराकरण किए जाएं और अधिक से अधिक आम नागरिकों को शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर परपात्रतानुसार लाभ दिया जाएं।

खाद्य सामग्रियों के सैंपल लेने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा सामग्री में मिलावट पर रोक लगाई जानी है, जिसके लिए अधिक से अधिक फील्ड में जाकर सैम्पल लिए जाए और उनकी जांच करवाई जाए। जो दुकानदार सामग्री में मिलावट करते है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जााए। उन्होंने बैठक में कहा कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर जिन उपभोक्ताओं को पात्रता होने पर राशन नहीं दिया जाता है ऐसी उचित मूल्य दुकानों पर कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही सभी उपभोक्ताओं को प्रत्येक महीने का राशन उसी महीने एक तारीख से लेकर 20 तारीख तक वितरित होना सुनिश्चित कराएं। साथ ही इसका सत्यापन भी करें।उन्हांेने कहा कि जिन पात्र उपभोक्ताओं का सूची में नाम कट गया हैं वर्तमान में पोर्टल भी चालू है सत्यापन कर उनके नाम जोड़े जाए।

बैठक में कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में सीएम वीडियो काॅन्फ्रेसिंग करेंगे । जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना एवं नगरीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान, जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, गौ-शालाओं के संबंध में, स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत मिशन, रोजगार मनरेगा की समीक्षा करेंगे। इन बिन्दुओं की तैयारी अभी से प्रारंभ कर दी जाए। बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अगले सप्ताह विधानसभा प्रश्न एवं सांसद विधायक के पत्रों का समय-सीमा में उत्तर देना के संबंध में बैठक की जाएगी। जिसकी तैयारी भी अभी से प्रारंभ कर दी जाए।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!