जनपद सीईओ गिरिराज दुबे ने पंचायत बडोंन कला चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

दतिया. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया गिरिराज दुबे ने सोमवार को ग्राम पंचायत बडोंन कला पहुंचे और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उनका मौके पर समाधान भी किया। इस अवसर पर ्उन्होने कई समस्याओं का समाधान करने का निर्देश भी दिए और तुरंत उनका निवारण किया। इस चौपाल कार्यक्रम में कई ग्रामीणों ने उन्हें अपनी अपनी समस्याएं बताई।

ग्रामीणों ने बताया कि खाद. राशन सामग्री को लेकर भी कई समस्याएं भी है। इस पर उन्होंने अन्य ग्रामीण जनता से फीडबैक भी लिया और समस्या का निदान किया। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं के बारे में भी चर्चा की और उसके क्या लाभ है, यह ग्रामीणों के बताए। जनपद सीईओ गिरिराज दुबे ने इस अवसर पर कहा कि जिस योजना के जो भी व्यक्ति पात्र हैं. वह उस योजना का लाभ जरूर उठाएं। वे इसी संबंध में हम गांव गांव जाकर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनसे शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक भी ले रहे हैं, वही ग्राम पंचायत बड़ोन कला के ग्रामीणों ने प्रमुख समस्या बिजली नहीं होने की बताई। उन्होंने मौके पर ही विद्युत विभाग से संबंधित अधिकारी से फोन पर चर्चा की और समस्या का निदान करवाया।

उल्लेखनीय है कि जनपद सीईओ दुबे लगातार ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जनता से खुद रूबरू होकर चौपाल लगाकर फीडबैक ले रहे हैं। इसके अलाव वे उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समस्याओं का मौके पर निराकरण भी कर रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ खंड पंचायत अधिकारी मधुसूदन तिवारी एवं ग्राम पंचायत बडोंन कला सचिव विश्वामित्र शर्मा, सहायक सचिव दीपक राज विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter