दतिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डाॅ.दिनेश उदैनिया को मिला मैन आफ द ईयर अवार्ड

Datia News : दतिया । दतिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा.दिनेश उदैनिया को ग्वालियर विकास समिति के 42वें प्रतिभा सम्मान समारोह में मैन आफ द ईयर अवार्ड दिया गया है।

उन्हें यह अवार्ड अध्यक्ष लघुउद्योग एवं विकास निगम मप्र शासन इमारती देवी, निदेशक डीआरडीओ ग्वालियर डा. मनमोहन परीडा, कुलपति एलएनआईपीआई प्रोफेसर डा. विवेक पांडेय, कुलपति राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर प्रो. एसके राओ द्वारा प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि डाॅ.दिनेश उदेनिया ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोलोजी विभाग में प्रोफेसर हैं। ग्वालियर संभाग में डॉ. दिनेश उदैनिया का नाम न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में सम्मान के साथ लिया जाता है।

अभी हाल में उन्हें दतिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का अधिष्ठाता बनाया गया है। दतिया मेडीकल कॉलेज का डीन बनने के बाद से ही डॉ. उदैनिया द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter