Datia News : दतिया । चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों एवं सामाजिक चेतना के कार्य करने के लिए डॉ.हेमंत कुमार जैन दंपत्ति को श्रीगोपाल दासजी बरहिया कल्याण कोष ट्रस्ट ग्वालियर द्वारा सम्मानित किया गया है।
जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर िस्थत जैन भवन दानाओली ग्वालियर में किया गया।
इस दौरान 54 मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया और 14 छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया। इस दौरान बरहिया जैन समाज के कुल 28 चिकित्सकों का सम्मान उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिये किया गया।

इसी क्रम में डॉ. हेमंत कुमार जैन दंपत्ति को चिकित्सा क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों एवं सामाजिक चेतना के कार्य करने के लिए ट्रस्ट द्वारा फूलमाल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि यह ट्रस्ट बरहिया जैन समाज के लिए सामाजिक कार्यों में लगातार कार्य कर रहा है।


