सड़क हादसा देख बीच रास्ते रुका डॉ. नरोत्तम मिश्रा का काफिला : खुद बांधी घायल के बहते खून पर पट्टी, तत्काल अस्पताल पहुंचाया

दतिया | मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। जनसंपर्क के दौरान दतिया-करन सागर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को देखकर उन्होंने अपना काफिला तत्काल रुकवा दिया और बिना देर किए उनकी मदद में जुट गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra)

घायल की खुद बांधी पट्टी, तुरंत अस्पताल भेजने की कराई व्यवस्था : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ. मिश्रा स्वयं घायलों के पास पहुंचे, उनका हालचाल जाना और एक युवक के शरीर से लगातार बह रहे खून को रोकने के लिए अपने हाथों से कपड़े की पट्टी बांधी।

इसके बाद उन्होंने तत्काल उपलब्ध वाहन से घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई, ताकि इलाज में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने अपने साथ मौजूद एक कार्यकर्ता को भी मौके पर रुकने के निर्देश दिए और घायलों के उपचार, अस्पताल में समन्वय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने की संवेदनशीलता की सराहना : घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने डॉ. मिश्रा की त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना था कि संकट की घड़ी में बिना किसी औपचारिकता के जिस तरह उन्होंने तत्काल मदद का हाथ बढ़ाया, वह एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों का परिचायक है।

घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर बड़ी संख्या में लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे “संवेदनशील नेतृत्व की पहचान” बताते हुए कहा कि वास्तविक नेतृत्व वही होता है, जो मुश्किल समय में सबसे पहले जरूरतमंद के साथ खड़ा दिखाई दे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter