DRDO ने पिनाका रॉकेट का किया सफल परीक्षण, दुश्मनों के मंसूबे को तबाह करेगा मल्टी बैरल लॉन्चर सिस्टम

जैसलमेर : सेना ने उन्नत नौवहन एवं नियंत्रण प्रणाली से लैस मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली पिनाका-ईआर का जैसलमेर की पोखरण रेंज में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

एक बयान के अनुसार यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना ने किया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया, “डीआरडीओ ने सेना के साथ पिछले तीन दिनों के दौरान फील्ड फायरिंग रेंज में स्वदेश निर्मित रॉकेटों के प्रदर्शन मूल्यांकन के लिए कई परीक्षण किए।’

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter