शराबी युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर दो घंटे मचाया हंगामा, पुलिस ने पहुंचकर नीचे उतरा, ड्रामा देख घबराए लोग

Datia News : दतिया। इंदरगढ़ में एक शराब युवक के हंगामे ने लोगों की नींद खराब कर दी। उक्त युवक ग्वालियर रोड पर लगे एक मोबाइल टावर पर नशे की हालत में चढ़ गया। रात करीब 11 बजे तक शराबी युवक का ड्रामा चलता रहा। यह सब देख वहां जमा हुए लोग घबरा गए। करीब दो घंटे तक युवक टावर पर ही चढ़ा रहा।

सूचना पर पहुंचे इंदरगढ़ थाना प्रभारी ने उसे समझाने की कोशिश की। जिसके कुछ देर बाद वह नीचे उतर आया। इस पूरे ड्रामे के दौरान पुलिस और आमजन को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात 11 बजे ग्राम मुरगुवां निवासी भूरा जाटव पुत्र गुल्ली जाटव शराब के नशे में 220 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक पर मोबाइल टावर पर चढ़ा देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक से टावर से नीचे उतरने के लिए कहा। लेकिन वह नीचे नहीं उतरा।

इंदरगढ़ पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी परमानंद शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने युवक को काफी देर तक समझाया। करीब 2 घंटे बाद युवक मोबाइल टावर से नीचे उतारा।

युवक नशे में इस कदर चूर था कि वह मोबाइल टावर से उतरने में कई बार फिसला। गनीमत रही कि वह हादसे का शिकार नहीं हुआ। पुलिस की सूझबूझ से युवक बड़ी मुश्किल से टावर से उतारा।

शनिवार रात करीब 9 बजे युवक टावर पर चढ़ गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा। टावर पर युवक की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उस ओर गया। लोगों को लगा कि कहीं युवक जान देने की कोशिश तो नहीं कर रहा।

लेकिन वह टावर पर ही चढ़ा रहा। इस पर घबराए लोगों ने युवक से नीचे आने का अनुरोध भी किया। लेकिन वह नहीं माना। तब पुलिस को बुलाना पड़ा।

टावर से उतरकर अाए युवक भूरा जाटव से जब पुलिस ने पूछतांछ की तो उसने बताया कि बीएसएनल टावर की बाउंड्री दीवाल फांदकर वह अपने शौक में ही टावर पर चढ़ गया था। पुलिस ने चेतावनी देकर स्वजनों के साथ युवक को घर भिजवाया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter