दतिया। झांसी रोड िस्थत हाइवे पर टिंकू सरदार के ढावे पर सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने एक पुलिस आरक्षक को गोली मारी दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरक्षक को ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र पाल सिंह उर्फ टिंकू सरदार निवासी झांसी रोड को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली आरक्षक नरेंद्र पाल सिंह के बाएं पैर की जांघ में लगी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
घटना के बाद आरक्षक नरेंद्र पाल काे गंभीर िस्थति में जिला अस्पताल के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। नरेंद्र पाल सिंह उर्फ टिंकू डबरा के देहात थाने पर पदस्थ है। बताया जाता है कि यह ढावा भी इसी आरक्षक है।
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाई
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुरा में सोमवार सुबह युवक पुष्पेंद्र वंशकार पुत्र उत्तम सिंह वंशकार ने अज्ञात कारण के चलते घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई दिलीप वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरा भाई पुष्पेंद्र का ग्वालियर में इलाज चल रहा था।
30 जुलाई को ग्वालियर से घर लौटने के बाद वह मानसिक तनाव में था। सोमवार सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग काम कर पीएम कराकर शव को स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


