रंजिश के चलते दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, 7 लोगों पर मामला दर्ज,आरोपी फरार,पुलिस तलाश में जुटी

दतिया । बडौनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुग़लन के डेरा पर एक युवक की आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरु कर दी है। हत्या के मामले में सात आरोपितों सहित तीन अज्ञात के लोगों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के पुलिस टीम रवाना की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जय सिंह यादव पुत्र विजय सिंह यादव (40) की सोमवार दोपहर दो बजे डेरे के सात लोगों ने एकराय होकर रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले। घटना के बारे में मृतक के भाई चंदनसिंह यादव ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ौनी थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा दल बल के साथ घटना स्थल छोटेसिंह के खेत के समीप नहर पर पहुंचे।

जहां से युवक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का सामने आया है। पुलिस ने आसपास पूछतांछ कर घटना के संबंध में छानबीन की। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित भी तुग़लन के डेरे के ही निवासी है। मृतक को 2 गोलियां लगी है जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बाद में जिला चिकित्सालय शव को लाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।

इस मामले में एसडीओपी यू.के. दीक्षित ने बताया कि आरोपितों को खोजने के लिए पुलिस दल अलग-अलग स्थानों पर रवाना किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना में आरोपित जयेंद्र सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, महेश सिंह यादव, ज्ञानसिंह यादव, अभिषेक यादव तथा भगवत यादव सहित तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फरियादी चंदन सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इन सभी आरोपितों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच में वर्षों से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसीके चलते जय सिंह यादव की हत्या कर दी गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!