चुनाव के दौरान उप्र से अवैध हथियार लेकर दतिया पहुंचे आदिवासियों को पुलिस ने दबोचा, इधर ट्रेन से कटा बाहरी युवक

Datia News : दतिया। इंदरगढ़ पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियार सहित आरोपित पकड़े हैं। जिनमें आरोपित करण मोगिया आदिवासी पुत्र कंहैया आदिवासी, कारा आदिवासी पुत्र तुलसी आदिवासी निवासी खजांची डेरा चिरगांव जिला झांसी के कब्जे से 315 बोर के दो कट्टे एवं दो कारतूस जप्त किए गए।

वहीं आरोपित दीनदयाल पुत्र मोहन आदिवासी निवासी चिरगांव के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त किया गया है। उक्त तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्रथक-प्रथक आर्म्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। इस धरपकड़ में सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक ब्रजराज सिंह तोमर, बृजमोहन उपाध्याय, आरक्षक रामनिवास यादव की भूमिका रही है।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत : शुक्रवार को रेल्वे लाइन से पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पड़ा शव बरामद किया है। पंचम कवि की टोरिया के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार दोपहर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचम कवि टोरिया के समीप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ी हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

मृतक की शिनाख्त अमर सेन निवासी लक्ष्मी कालोनी डबरा के रुप में हुई। युवक दतिया कैसे आया, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

अवैध शराब सहित महिला गिरफ्तार : नगर के भांडेर रोड राणा पेट्रोल पंप के पास अवैध कच्ची शराब बेच रही महिला को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई नरेंद्र परिहार, भूपेंद्र सिंह एवं महिला आरक्षक शिवानी चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ भांडेर रोड राणा पेट्रोल पंप के पास मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से शराब बेच रही महिला रिंकी कंजर निवासी भांडेर रोड को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!