पेट्रोलियम ऐसाेसिएशन की शिकायत का हुआ असर : प्रशासन हरकत में आया, पकड़ा गया अवैध पेट्रोल डीजल

Datia news : दतिया। पूरे जिले में पेट्रोल डीजल की अवैध बिक्री पर रोकथाम को लेकर पेट्रोलियम ऐसोसिएशन द्वारा एक ज्ञापन कलेक्टर संदीप माकिन को सौंपा गया था। ज्ञापन में उल्लेख था कि उप्र में पेट्रोल डीजल के दाम कम होने के कारण वहां से लाखों लीटर पेट्रोल डीजल अवैध तरीके से दतिया में बेचने के लिए लाया जा रहा है। जिससे दतिया के पेट्रोल पंपों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

उक्त ज्ञापन पेट्रोलियम ऐसोसिएशन की ओर से माधवेंद्र सिंह परिहार, अमित अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, अन्नू अंगल द्वारा सौंपा गया था। ज्ञापन को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल डीजल की अवैध बिक्री पर रोक लगाने को लेकर एसडीएम ऋषि सिंघई की देखरेख में एक दल गठित किया।

जिसे दतिया शहर में घनी आबादी तलैया मोहल्ला, आंनद टाकीज रोड, ग्वालियर झांसी हाईव, बस स्टैंड, दिनारा रोड आदि स्थानों पर पेट्रोल डीजल विक्रय किए जाने की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही जांच उपरांत विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने को भी कहा गया।

प्रशासन हरकत में आया तो हुई कार्रवाई हुई : गठित दल ने उनाव रोड स्थित दो दुकानदारों के साथ ही मामा कोल्डड्रिंक्स के संचालक रामकुमार तिवारी पुत्र सीताराम तिवारी तरगुंवा के यहां लगभग 100 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल का अवैध भंडारण पाया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 हजार रुपये बताई गई है।

जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति पेट्रोल 97 रुपये में खरीदते थे और उसे 100-105 रुपये में बेच देते थे, साथ ही डीजल को 88 रुपये मे खरीदते थे और उसे 94 रुपये में बेचते थे। उक्त व्यक्तियों पर अवश्यक वस्तु विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। 

शहर भर में जितने बड़े स्तर पर पेट्रोल डीजल की अवैध बिक्री की जा रही है, उसे देखते हुए इस तरह की कार्रवाई लगातार होना जरुरी है। ताकि अवैध बिक्री पर पूरी तरह रोक लग सके।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!