बुजुर्ग को रोता देख मटर पनीर खाने उमड़ी भीड़, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BABAKADHABA
elderly,crying,crowd, trending,Twitter,BABAKADHABA

दिल्ली . दिल्ली के एक 80 साल के बुजुर्ग की रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने उनकी जमकर मदद की. दिल्ली के मालवीय नगर (Malviya Nagar) में ढाबा चलाने वाले एक बुजुर्ग शख्स की वायरल इस वीडियो में वह रोते हुए कह रहे हैं कि अब ढाबे पर कोई नहीं आता. इसके बाद लोग उनके ढाबे पर भीड़ लगाते दिखे.

बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ मालवीय नगर में ढाबा चलाते हैं. इस ढाबे का नाम ‘बाबा का ढाबा’ (Baba Ka Dhaba) है. लॉकडाउन खत्म होने के बाद उनके ढाबे पर खाना खाने के लिए कोई आता नहीं था. इस वजह से उनका बिजनेस ठप हो गया था. एक दिन एक यूट्यूबर उनकी दुकान पर खाने खाने पहुंचा था. इस दौरान बुजुर्ग उनको पूरी कहानी बताते हुए रो पड़े.

यूट्यूबर ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद उनकी दुकान पर पहुंचने के लिए लोगों में होड़ मच गई. काफी लोग उनकी मदद के लिए आगे आए. जिसमें कई बड़े लोग भी शामिल हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ भारती भी उनके ढाबे पर खाने के लिए पहुंचे.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter