बिजली कंपनी ने काटे सौ से अधिक कनेक्शन, दो लाख की हुई वसूली

दूसरे दिन भी चलाया गया अभियान, आज सेवढ़ा में होगी कार्रवाई

दतिया ।  बिजली वितरण कंपनी द्वारा सोमवार से बकायादारों के खिलाफ प्रारंभ किया गया अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा । मंगलवार को साढ़े छह लाख की रकम के सौ से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए । 7 ट्रांसफार्मर उठाए गए तथा 15 की सप्लाई काटी गई । दूसरे दिन अधिकारियों द्वारा 2 लाख 10 हजार की वसूली की गई।

मप्र मध्य क्षेत्र विजली वितरण कंपनी संभाग सेवढ़ा द्वारा 23 नबम्बर से यह अभियान प्रांरभ किया गया है। लंबे समय बाद प्रारंभ हुई इस वसूली से पूरे क्षेत्र में हड़कंप है। डीई उमेश शर्मा द्वारा इस अभियान को आगामी 15 दिसम्बर तक पूरे संभाग में जारी रखने के निर्देश एई सेवढा, भांडेर के अलावा जेई सेवढ़ा, भांडेर, इंदरगढ़, सालोन, थरेट आदि को दिए गए हैं। मंगलवार को सेवढ़ा अनुभाग के ग्राम कुलैथ से 1.37 हजार के बकायादार राजेश श्रोतीय, रामपहाड़ी के 2.97 लाख के बकायादार, त्रिलोक िसंह 4.75 लाख, दुर्जन संह खड़ौआ 2.10 लाख, खलकवाला जिगनियां 1.94 लाख, कलावती छैपुरी एवं 1.33 लाख के बकायादार मार्कफेड के ट्रांसफार्मर उठवाए गए।

इस कार्रवाई में डीई उमेश शर्मा के साथ एई सेवढा बृजेंद्र भाटिया एवं जेई राजीव रंजन भी मौजूद रहे। इसके अलावा 15 ट्रांसफार्मर से जुड़े निजी उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए । डीई शर्मा ने बताया कि वसूली का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बुधवार को सेवढ़ा जेई के क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter