शहर में शुक्रवार को 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई : मेंटनेंस के कारण तीन फीडर होंगे बाधित

Datia News : दतिया। विद्युत उपकेंद्र ठंड़ी सड़क दतिया पर मेंटीनेंस कार्य किए जाने के कारण 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र ठंड़ी सड़क दतिया से निर्गित निम्न 11 केव्ही सिटी नंबर 1 फीडर, सिटी नं. 2 फीडर, सिटी नं. 3 फीटर, बस स्टैंड फीडर, हास्पिटल फीडर, रिछरा फाटक फीडर की विद्युत सप्लाई आज 2 सितम्बर को सुबह 6.30 बजे से सुबह 10.30 बजे तक बंद रहेगी।

जिन क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी उनमें 11 केव्ही सिटी नम्बर 1 फीडर हरदौल मोहल्ला, गुप्ता मेडीकल तलैया मोहल्ला, भटियारा मोहल्ला, पटवा तिराहा, किला चौक, छोटा बाजार, दारुगर की पुलिया, धमतालपुरा, बिहारी जी रोड, भार्गव भवन, गुगौरिया धर्मशाला, तिगैलिया (छोटी), कुजंनपुरा, राव बाग, मुडियन का कुआं से संबंधित क्षेत्र शामिल रहेंगे।

इसी प्रकार 11 केव्ही सिटी नम्बर 2 फीडर लाला का ताल, फिल्टर, हनुमान गढ़ी, होलीक्रास कांवेंट स्कूल, खलकापुरा, इमलीपुरा, पीताम्बरा पीठ, भैरव मंदिर, नजर बाग, राजगढ़ चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज, सीताराम साहू, तिगैलिया, होलीपुरा, भदौरिया की खिड़की, कुइयापुरा, जानकी निवास से संबंधित क्षेत्र शामिल रहेंगे।

11 केव्ही सिटी नम्बर 3 फीडर अगरबत्ती फैक्ट्री, मुक्तिधाम, गड़रिया की चौकी, माइक्रोवेव टावर, एसएफ कालौनी, मेडीकल कालेज होस्टल, 29वीं बटालियन आफिस, एसएएफ न्यू कलेक्ट्रेट से संबंधित क्षेत्र।

इसी प्रकार 11 केव्ही बस स्टैंड फीडर प्रेमप्रकाश कवाड़ी, भैरव मंदिर चूनगर फाटक, लक्ष्मण ताल, ईदगाह, जिला अस्पताल, गोविंद निवासी, ठंडी सड़क, पीजी कालेज, रामलला रोड़ से संबंधित क्षेत्र सहित 11 केव्ही हास्पिटल फीडर के पीडब्लूडी कालोनी, ठंड़ी सड़क, छोटा फुव्वारा, मीट मार्केट, गोड़ा मोहल्ला, नजयाई, सब्जी मंडी, किले के अंदर से संबंधित क्षेत्र शामिल रहेंगे।

वहीं 11 केव्ही रिछरा फाटक फीडर खटीकों पठला, दांतरे की नरिया, आनंद टाकीज, बच्चूमल का मिल, भरतगढ़, रिछरा फाटक, रिछरा फाटक बाहर, मुन्नी सेठ की तलैया से संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। विद्युत सप्लाई का समय आवश्यकतानुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!