Elephants Died Assam : असम के नगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की दर्दनाक मौत

गुवाहाटी : असम के नौगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अमित सहाय ने कहा कि यह घटना बुधवार रात काथिआटोली रेंज में कुंडोली प्रस्तावित संरक्षित वन की एक पहाड़ी पर हुई। वन अधिकारी ने कहा, ‘इलाका अत्यंत दुर्गम है और हमारी टीम गुरुवार दोपहर वहां पहुंच पाएगी। हाथियों के शव दो समूहों में पाए गए हैं। 14 शव पहाड़ी के शिखर पर पड़े हैं जबकि दो तलहटी में हैं।’

शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा उसके बाद ही हाथियों की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। नौगांव की उपायुक्त कविता पद्मनाभन ने कहा कि वन्यजीव, वन एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर गई है। टीम से रिपोर्ट मिलने से पहले मारे गए हाथियों में नर और मादा की संख्या बता पाना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों ने हाथियों के शव जहां-तहां बिखरे होने की सूचना दी थी। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter