एलन मस्क ट्विटर बोर्ड में शामिल नहीं होंगे, CEO पराग अग्रवाल ने की पुष्टि

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) :   टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क अब ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल नहीं होंगे। पूर्व में मस्क को ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल किए जाने की घोषणा की गयी थी। अरबपति मस्क ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक बने हुए हैं।

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मस्क ने सप्ताहांत में ट्विटर पर संभावित बदलावों का सुझाव दिया था, जिसमें साइट को विज्ञापन-मुक्त बनाना भी शामिल है। वर्ष 2021 में ट्विटर के राजस्व का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा विज्ञापनों से आया।

अग्रवाल ने मूल रूप से टेस्ला के कर्मचारियों को भेजे गए एक रीपोस्टेड नोट में लिखा, ‘‘बोर्ड में एलन की नियुक्ति आधिकारिक तौर पर 4/9 (नौ अप्रैल 2022) से प्रभावी होनी थी, लेकिन एलन ने उसी सुबह स्पष्ट किया कि वह बोर्ड में शामिल नहीं होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​​​है कि यह बेहतरी के लिए है।’’

अग्रवाल ने मस्क के निर्णय के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘ट्विटर बोर्ड का मानना ​​​​है कि एलन को कंपनी के एक भरोसेमंद सहायक के रूप में माना जाता है, जहां उन्हें सभी बोर्ड सदस्यों की तरह कंपनी और हमारे सभी शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में कार्य करना है, यह सबसे बेहतर रास्ता है।’’

मस्क ने रात साढ़े नौ बजे मुंह पर हाथ रखे गोल आंखों वाले चेहरे की इमोजी ट्वीट की थी, जो अक्सर शर्मिंदगी या हंसी और कभी-कभी ‘‘उप्स के भाव’’ (गलती के एहसास पर प्रकट किया जाने वाले भाव) के संदर्भ में उपयोग किया जाता है। यह स्पष्ट नहीं है कि मस्क के इस ट्वीट का क्या मतलब है और उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया।

Written & Source By : P.T.I

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter