तीन करोड़ पैंतीस लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन : ऊर्जा मंत्री बोले ग्वालियर का चहुंमुखी विकास हो इसके लिए मैं प्रतिबद्ध

ग्वालियर  : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में 3 करोड़ 35 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का चहुंमुखी विकास हो, इसके लिए में प्रतिबद्ध हूँ। ग्वालियर के विकास में धन की कमी नही आने दी जाएगी। आमजन को स्वास्थ्य, शिक्षा, साफ सफाई व पेयजल आदि मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाना ही मेरा उद्देश्य है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने हजीरा स्थित पुरानी सब्जी मंडी प्रांगण में 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से शॉपिंग कॉन्प्लेक्स और वार्ड 17 में 1 करोड़ 70 लाख रुपये की सीसी रोडों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि शॉपिंग कंपलेक्स में उन्हीं दुकानदारों को दुकानें दी जाएंगी, जो यहाँ से विस्थापित हुए थे।

साथ ही सब्जी मंडी से विस्थापित सब्जी विक्रेताओं को शॉपिंग कॉन्प्लेक्स में दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। मंडी के एक भी दुकानदार को नहीं हटाया जाएगा, जो जहाँ दुकान लगा रहा है वहीं दुकान लगाएगा। प्रारंभ में इस कॉम्पलेक्स में 96 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में दुकानों के ऊपर वाचनालय भी बनाया जाएगा।

तोमर ने कहा कि फूल बाग से ट्रिपल आईटीएम तक एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नए एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के सामने अंतर्राज्जीय बस अड्डा व खेल मैदान बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिले इसके लिये क्षेत्र में नये उद्योग लगाने के लिये उद्योगपतियों से चर्चा कर रहे हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!