राजस्थान से तस्करी कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब पेटियां पकड़ी गई : बुलेरो पिकअप में 7 लाख से ज्यादा की अवैध शराब मिली, आरोपित भागे

Datia News : दतिया। डीपार पुलिस ने सोमवार को अंतर्राज्जीय अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की 182 पेटी लेकर जा रही बोलेरो पिकअप को पकड़कर अवैध शराब पेटियां जप्त की। थाना प्रभारी डीपार वैभव गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गुमानपुरा की पहाड़िया के पास एक सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप गाड़ी रोका। लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और लेकर भागने लगा। जिसके बाद डीपार पुलिस टीम ने पीछा किया।

उक्त गाड़ी तेज रफ्तार में भाग रही थी जिसके बारे में थाना अमायन पुलिस को सूचित किया गया। पिकअप को ग्राम हेरा के पास अमायन लहार रोड पर घेराबंदी कर रोक लिया गया। वाहन रुकते ही चालक व अन्य एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर भाग निकले।

वाहन क्रमांक आरजे1जीए9778 की तलाशी में रायल क्लासिक व्हीस्की की 182 पेटी मिली। जिन्हें खोलकर चैक किया गया तो प्रत्येक पेटी में 48 ट्रैटा पैक 180 मिली के मिले। पकड़ी गई कुल 1572 लीटर अंग्रेजी शराब की कीमत 7 लाख 33 हजार 824 रुपये आंकी गई। पुलिस ने बोलेरो पिकअप को भी जप्त कर लिया है।

आरोपितों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के मुताबिक अंतर्राज्जीय तस्कर राजस्थान से अवैध शराब की खेप लाकर मप्र में खपाने की कोशिश में थे।

जिनके मंसूबों को असफल कर दिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी डीपार उनि वैभव गुप्ता, उनि सुनील सिकरवार थाना प्रभारी अमायन, गजेंद्र सिंह, दशरथ भदौरिया, विकास तोमर, नरेश कुशवाहा, पंकज उदैनिया, अमित गोयल, मुनेश कुमार, अखिलेश सेंथिया, नितेश पांडेय की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!