दतिया में भी पेट्रोल ने लगाया शतक, सादा पेट्रोल 99.24 रुपये पहुंचा , वाहन चालकों ने किया उप्र का रुख

दतिया । अन्य शहरों की तरह दतिया में भी सादा पेट्रोल 99.24 और प्रीमियम पेट्रोल के दाम रविवार को 102 रुपये तक पहुंच गए। लगातार दाम बढ़ने के साथ ही अब सादा पेट्रोल 100 रुपये तक पहुंचने में मात्र 76 पैसे ही दूर रह गया है। इसके चलते लोगों ने अब स्थानीय पेट्रोल पंप से मात्र पांच किमी की दूरी तय करके उप्र की सीमा के पेट्रोल पंपों से पेट्रोल लेना शुरू कर दिया है। उप्र में मप्र की अपेक्षा लगभग 10 रुपये 42 पैसे कम में सादा पेट्रोल मिल रहा है।

इधर दतिया में पेट्रोल की कीमतें रोज बढ़ते-बढ़ते शतक के करीब पहुंच चुकीं है। सादा पेट्रोल के दाम भी दतिया में रविवार को 99.24 रुपये हो चुके है, यह अब तक का सर्वोच्च कीमत बताई जा रही है। यह कीमत अब शतक से मात्र 76 पैसे ही दूर रह गई है। जिस तरह पेट्रोल के भाव रोज बढ़ रहे है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ ही दिनों में दतिया में पेट्रोल शतक पूरा कर लेगा। जबकि प्रीमियम पेट्रोल तो शतक पार भी कर चुका है।

दतिया में प्रीमियम पेट्रोल के मूल्य 102 रुपये पर आ गए हैं। दिनोंदिन बढ़ रहे मूल्यों के चलते गरीब एवं मध्यम वर्ग पिस रहा है। एक लीटर पेट्रोल के लिए अब सीधा सौ रुपये देना पड़ रहे है। वहीं बढ़ती कीमतों से डीलर भी खासे परेशान है। दतिया से 5 किमी दूर ही चिरुला के पास पेट्रोल 10 रुपये 42 पैसे प्रति लीटर कम में मिल रहा है, जिससे दतिया में पेट्रोल बिक्री प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर छोटे-छोटे मैकेनिक और पंचर बनाने वाले दुकानदार उप्र से पेट्रोल लाकर बेचकर खासा मुनाफा कमा रहे हे। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा भी शहर में बढ़ गया है।

99.24 कीमत देने पड़ रहे 100 रुपये

रविवार को शहर में पेट्रोल के दाम एक बार फिर बढ़कर 99.24 रुपये तक पहुंच गए। ऐसे में वाहन चालकों को एक लीटर पेट्रोल के लिए पूरे 100 रुपये ही चुकाना पड़ रहे हैं। इस तरह वाहन चालकों को 76 पैसे का ज्यादा देना पड़ रहे हैं। वहीं पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी बताते हैं कि एक लीटर पेट्रोल देते वक्त कुछ प्वांइट आगे कर वह जैसे तैसे हिसाब बना पा रहे हैं। कई बार वाहन चालकों से इस बात को लेकर बहस भी हो जाती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter