दतिया। कोरोना संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए जिले में आमजनों को मास्क लगाए जाने के प्रति जागरूक करने एवं मास्क न लगाने पर जुर्माने की कार्रवाई को लेकर रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए 10 अधिकारियों को जबावदेही सौंपी गई है। कलेक्टर ने इस संबंध में जारी आदेश के तहत रोको-टोको अभियान के तहत नगर मंे 10 स्थानों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सुनिश्चित की है। उक्त अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी भी रहेंगे। यह अधिकारी प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक अपने निर्धारित ड्यूटी क्षेत्र में रोको-टोको अभियान के तहत मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों पर 100 रुपये प्रति व्यक्ति अर्थदंड करेंगे। साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर मास्क न लगाने एवं दो गज की दूरी का पालन न करने पर एक हजार रुपये का जुर्माना करेंगे। जिले में प्रभावशील धारा 144 के आदेशों के तहत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय पर बंद न होने की स्थिति में जुर्माने की कार्रवाई भी करेंगे।
अभियान के तहत जिन क्षेत्रों में अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए उनमें अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा दतिया झांसी चुंगी हाईवे पुल के पास, जिला आपूर्ति अधिकारी डीएस धाकरे गुरुकुल स्कूल तिराहा क्षेत्र, उप संचालक कृषि डीएसडी सिद्धार्थ टाउन हाल क्षेत्र, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग मनीष उदैनिया सेवढ़ा चुंगी चौराहा, सीएमओ अनिल कुमार दुबे राजगढ़ चौराहा क्षेत्र, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय तिगैलिया, कार्यपालन यंत्री पीएचई राजेश श्रीवास्तव किला चौक, समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान सीबी सिंह देहात थाने के पास भांडेर रोड, महाप्रबंधक उद्योग जीडी पाराशर ठंडी सड़क क्षेत्र, सहायक संचालक मत्स्य विभाग राजेश पाठक को बम-बम महादेव क्षेत्र बस स्टैंड को दायित्व सौंपा गया है।
