भारत-यूरोप आर्थिक साझेदारी को नई गति : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल फ्रांस यात्रा पर, बहुपक्षीय व्यापार संवाद में भागीदारी

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल फ्रांस की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। यह दौरा फ्रांस और इटली की उनकी 1-5 जून तक चलने वाली यूरोप यात्रा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की वैश्विक आर्थिक सहयोग नीति को सशक्त करना है।

फ्रांस में मंत्री गोयल की द्विपक्षीय बैठकें फ्रांसीसी आर्थिक मंत्री एरिक लोम्बार्ड और व्यापार मंत्री लॉरेंट सेंट-मार्टिन के साथ होंगी। इन बैठकों का मुख्य फोकस भारत-फ्रांस आर्थिक सहयोग को गहरा करना, निवेश के नए आयाम तलाशना और रणनीतिक साझेदारियों को मजबूती देना है।

यात्रा के दौरान मंत्री गोयल फ्रांस की प्रमुख कंपनियों—विकैट, टोटल एनर्जीज, लोरियल, रेनॉल्ट, वेलियो, ईडीएफ और एटीआर—के शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे। इसके अलावा, भारत-फ्रांस व्यापार गोलमेज सम्मेलन और सीईओ फोरम की बैठकें भी आयोजित की जाएंगी, जिनसे उद्योग जगत के बीच संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री गोयल ओईसीडी मंत्रिस्तरीय परिषद और डब्ल्यूटीओ मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक में भी भाग लेंगे। इन मंचों पर वे भारत की व्यापार नीतियों को वैश्विक भागीदारों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

यात्रा के दौरान यूके, सिंगापुर, सऊदी अरब, इजरायल, नाइजीरिया और ब्राजील जैसे देशों के मंत्रियों के साथ भी द्विपक्षीय वार्ताएं होंगी। इसके अतिरिक्त, यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत-ईयू एफटीए वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए भी बैठकें निर्धारित हैं। फ्रांस दौरे के बाद मंत्री गोयल इटली के लिए रवाना होंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!