अवैध शराब ठिकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : कंजर डेरा से पकड़ी 1.44 लाख की अवैध मदिरा व सामग्री

Datia news : दतिया। विधानसभा चुनावों को देखते हुए आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दतिया संदीप माकिन एवं नरेश कुमार चौबे, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के मार्गदर्शन व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी दतिया केएल भगोरा के नेतृत्च में आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिनावल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगांय कंजर डेरा से 80 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की है। इसके साथ ही 1200 किलोग्राम लाहन सेंपल लेकर मौके पर नष्ट कराया गया।

जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी केएल भगोरा

इस दौरान मौके से एक लोहे की टंकी, 6 ड्रम भी जप्त किए गए। साथ ही मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत कुल पांच प्रकरण कायम कर चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। कंजर डेरे से जप्त मदिरा एवं सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।

इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी केएल भगोरा ने बताया कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए अवैध शराब ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिन स्थानों को चिंहित कर सूची बनाई गई है, वहां आगे भी छापामार कार्रवाई होगी। ताकि अवैध शराब निर्माण पर रोक लग सके। उन्होंने कहाकि आबकारी विभाग की टीम इसे लेकर पूरी निगरानी बनाए हुए है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल : उक्त कार्यवाही में तुकाराम वर्मा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी, ध्वनि भदौरिया आबकारी उपनिरीक्षक, आबकारी मुख्य आरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, आबकारी आरक्षक संजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मांझी,

विकास पंकज, मनीष यादव, रवि विसारिया, अभिषेक भार्गव, याशनिका यादव, खुशबु रघुवंशी एवं वाहन चालक रविन्द्र पाल, अजय गौतम व सतीश पाल का कार्य सराहनीय रहा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter