अवैध शराब ठिकानों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : सेरसा कंजर डेरा से 3 लाख से ज्यादा की अवैध शराब व सामग्री जप्त

Datia News : दतिया। आबकारी विभाग दतिया ने शनिवार 27 अगस्त को अवैध शराब ठिकानों पर बड़ी छापामार कार्रवाई की। इस दौरान आबकारी टीम ने 3 लाख 22 हजार कीमत की अवैध शराब व अन्य सामग्री जप्त की है।

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर संजय कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के सहयोग से व नरेश कुमार चौबे उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर के मार्गदर्शन में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी दतिया के.एल. भगोरा के नेतृत्व में नशामुक्त भारत अभियान के तहत अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम को लेकर वृत्त दतिया ब में आबकारी बल एवं पुलिस थाना उनाव द्वारा ग्राम सेरसा कंजर डेरा पर दविश देकर छापामार कार्रवाई की गई।

कंजर डेरा पर बड़े हौद में भरा मिला लाहन : इस दौरान 185 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं एक बड़े हौद में भरा लगभग 5600 किलोग्राम लाहन (लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया) एवं मदिरा बनाने व संग्रहण की सामग्री 06 ड्रम, 02 लोहे की भट्टी जप्त किए गए। मप्र आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर मौके से 2 आरोपित भी गिरफ्तार किए गए। उक्त प्रकरणों में कुल जप्त शराब एवं सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 22 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका : पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में तुकाराम वर्मा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी (वरिष्ठ आबकारी उपनिरीक्षक), ध्वनि भदौरिया आबकारी उपनिरीक्षक, आबकारी मुख्य आरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, आबकारी आरक्षक

संजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मांझी, मनीष यादव, विकास पंकज, रवि विसारिया व पुलिस विभाग से मनीष अतरौलिया सहायक उपनिरीक्षक, संतोष पुरोहित सहायक उपनिरीक्षक पुलिस, मनोज अम्बे प्रधान आरक्षक पुलिस व कुलदीप सिंह जादौन, संजीव यादव एवं वाहन चालक अनिल यादव, रविन्द्र पाल, जानकी कुशवाह, दिनेश कुशवाह की भूमिका रही।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter