नवंबर में इन त्योहारों की धूम, पार्कों के सजने से कोरोनाकाल में भी रौनक रहने की उम्मीद
नवंबर में इन त्योहारों की धूम, पार्कों के सजने से कोरोनाकाल में भी रौनक रहने की उम्मीद

नई दिल्ली: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। ऐसा इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि भारत देश में सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोग मिल-जुल कर आपस में प्रेम से रहते हैं। शारदीय नवरात्र के बाद अब देश में विशेष रूप से उत्तर भारत में कई त्योहार मनाए जाएंगे। जिसमें सबसे खास करवा चौथ, दीपावली और क्रिसमस शामिल हैं।

करवा चौथ: करवा चौथ विशेष तौर पर हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। करवा चौथ को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियाँ अपने पति की लंबी आयू के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत शाम को चंद्रमा दर्शन के बाद ही पूर्ण होता है। इस वर्ष 4 नवंबर को बुधवार के दिन करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा।

Banner Ad

धनतेरसः कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन समुद्र-मंथनथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश सहित प्रकट हुए थे। इसके साथ ही बता दें कि भारत सरकार ने धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मान्यता है कि इस दिन हिन्दू धर्म को मानने वाले सोने, चांदी के आभुषण या बर्तन खरीदते हैं। इस वर्ष 13 नवंबर को शुक्रवार के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

दीपावलीः कार्तिक मास की अमावस्या को भारत में दीपावली मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान राम अपना चौदह वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटे थे। इस खुशी में लोग अपने घरों में दिए जलाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस वर्ष 14 नवंबर को शनिवार के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा।

भाई दूज: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यम द्वितीया या भाई दूज मनाया जाता है। यह त्योहार भाई के प्रति बहन के स्नेह को प्रकटित करता है। इसके साथ ही बहनें अपने भाई की लंबी आयू की कामना करती हैं। इस वर्ष 16 नवंबर को सोमवार के दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

छठ पूजा: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के षष्ठी को छठ पूजा त्योहार को मनाया जाता है। यह त्योहार उत्तर भारत में काफी प्रचलित है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में ये त्योहार एक संस्कृति बन गया है। छठ पूजा के दौरान विशेष रूप से सूर्य और छठी मइया की पूजा होती है। इसमें महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयू के लिए व्रत रखती हैं। इस वर्ष 20 नवंबर को शुक्रवार के दिन छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा।

क्रिसमसः यह मुख्य रूप से इसाई धर्म का त्योहार है। ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में इस त्योहार को मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है।

आने वाले इन सभी त्योहारों के लिए बाजार सजे हुए हैं और लोगों की भीड़ भी प्लेटफार्मों में आ रही है। इसके कारण माना जा रहा है कि कोरोनाकाल की उदासी कुछ दूर होगी और मंचों में रौनक से लोगों में भी उत्साह होगा।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter