फैजाबाद जंक्शन का नाम होगा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, CM योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले स्थित फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर ‘अयोध्‍या कैंट’ करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम ‘अयोध्‍या कैंट’ करने का निर्णय लिया है।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्ष 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter