इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फर्जी डाक्टर ने विवाहिता को फंसाया : फिर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म कर डाला

Datia news : दतिया। सोशल मीडिया पर दोस्ती का दौर अब अपराधों को जन्म देने लगा है। ताजा मामला दतिया के पंडोखर क्षेत्र से जुड़ा है। जहां एक युवक ने पहले खुद को डाक्टर बताकर एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली।

जब दोनों के बीच खुलकर बातचीत होने लगी तो उसने महिला को नौकरी दिलाने का झांसी दे डाला। महिला भी युवक को डाक्टर समझकर उसके झांसे में आ गई। लेकिन युवक ने इसका फायदा उठाते हुए उससे दुष्कर्म कर डाला।

कुछ दिन बाद जब पीड़ित महिला ने नौकरी दिलाने के लिए दबाब बनाया तो आरोपित ने असली रंग दिखाना शुरु कर दिया। उसने महिला को डराने धमकाने लगा।

जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने बताया कि 30 अगस्त को पीड़िता ले पंडोखर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपित हरेकृष्णा उर्फ शालू कौरव पुत्र स्वर्गीय मंगल सिंह निवासी सौजना ने स्वयं को डाक्टर बताकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

लेकिन जब नौकरी दिलाने के बारे में पीड़िता ने आरोपित से चर्चा की तो उसने पीड़िता की बेटी और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे दी।

इस बीच आठ सितंबर को आरोपित हरेकृष्णा उर्फ शालू कौरव ने भांडेर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। यहां से पंडोखर पुलिस ने इसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछतांछ की।

थाना प्रभारी राजावत ने बताया कि आरोपित और पीड़िता का मेलजोल इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से हुआ था।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!