तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत : खेत से लौटते समय हुआ हादसा, दो बाइक भी सवार घायल

Datia News : दतिया। भांडेर अनुभाग के पंडोखर-दबोह मार्ग पर स्थित रामनेर बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात 8 बजे खेत से लौट रहा किसान बाइक की चपेट में आ जाने से गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामनेर निवासी किसान रोशन सिंह धाकड़ पुत्र देवकीनंदन पंडोखर की ओर से आ रही बाइक से हुई टक्कर के बाद घायल अवस्था में भांडेर अस्पताल लाया गया था।

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के दो लड़के हैं और दोनों अविवाहित हैं। मृतक के पड़ोसी विनोद धाकड़ के अनुसार रोशन के पास सात-आठ बीघा कुल जमीन है।

खेत से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। पंडोखर पुलिस की मौजूदगी में मृतक का पीएम शनिवार को दतिया में कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। जिसके बाद दोपहर में रामनेर मुक्तिधाम पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वहीं इस हादसे में बादक सवार दो युवक नरेश जाटव पुत्र जगदीश निवासी सोफ़्ता तथा लाभसिंह दोहरे पुत्र लक्खू निवासी दोहर भी घायल हुए हैं। इन्हें भी भांडेर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया था और जहां वे वर्तमान में उपचाराधीन हैं।

बताया जाता है कि ग्राम दोहर निवासी लाभ सिंह जाटव अपनी बहन के यहां दबोह से राखी बंधवाकर घर वापस लौट रहा था। इसीके साथ गांव सोफ्ता निवासी नरेश जाटव किसी काम से दबोह जा रहा था।

इसी दौरान राममनेर निवासी रोशन सिंह किरार खेत से लौटते समय बाइक की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!