गांजे की खेती करते मिला किसान : खेत में फसल के बीच लगे थे हरे भरे पेड़, 45 किलो गांजा बोरियों में भरकर लाई पुलिस

Datia news : दतिया। पुलिस ने दविश देकर ग्राम महाराजपुरा से गांजे की खेती पकड़ी। जहां किसान के रूप में ग्रामीण खेत में फसल के बीच में गांजे के पौधे लगाए पकड़ा गया। इस बारे में जब पुलिस को खबर मिली तो खेत पर दविश दी गई।

इस दौरान फसल के बीच गांजे के हरे भरे पौधे लहलहाते मिले। जिनकी पड़ताल की गई। इसके बाद आरोपित किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सेवढ़ा थाना पुलिस ने गांजे की खेती कर रहे ग्रामीण को पकड़कर उसके खेत से 45 किलो गांजे के पेड़ जप्त किए हैं। थाना प्रभारी सेवढा रामबाबू शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम महाराजपुरा में आरोपित बृजेश पुत्र जनवेद परिहार के खेत पर दविश देकर वहां उसके द्वारा उगाए गए गांजे के पेड़ जप्त कर विधिवत कार्रवाई की गई। सेवढ़ा पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया।

रंगदारी दिखने वाले दो बदमाश गिरफ्तार : वहीं थाना गोराघाट पुलिस ने थाना 315 बोर के देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस सहित बदमाश को पकड़ा। एक धारदार हथियार लेकर घूम रहे बदमाश को थाना गोंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा अवैध हथियार व मादक पदार्थ की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाईयां की गई।

जिसमें गोराघाट पुलिस ने सुनारी तिराहे से अजय पुत्र कमलेश रावत को पकड़ा। वहीं कुशवाहा मोहल्ला से कल्याण पुत्र मनीराम निवासी उड़ीना को एक धारदार हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter