किसान नेता राकेश टिकैत का दतिया हाइवे पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत, टिकैत ने कहा कृषि कानून वापिस कराकर रहेंगे

Datia News : दतिया। किसान आंदोलन की बागडोर संभाले बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार काे दतिया होते हुए निकले।

ग्वालियर-झांसी हाईवे रोड मंगल ढाबा के पास किसान नेताओं व कांग्रेसियों ने टिकैत का स्वागत किया और उन्हें मां पीतांबरा की तस्वीर स्मृति चिंह के रूप में भेंट की।

इस दौरान किसान नेता टिकैत ने क्षेत्र के किसानों को भी नए कृषि कानून से होने वाले नुकसान से अवगत कराने की स्थानीय नेताओं से आग्रह किया।

टिकैत ने कहा किसान पूरी ताकत से इस नए कानून को वापिस कराने में जुटा है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से भी सहयोग की अपेक्षा की।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, विक्रम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में किसान नेता टिकैत का फूल माला पहनाकर शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालो में प्रदीप गुर्जर, अजय शुक्ला, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बीके नामदेव, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सौरभ राजपूत, किसान संघ जिलाध्यक्ष सहदेव शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोईन कुरैशी, युवा कांग्रेस दतिया विधानसभा

अध्यक्ष रामकुमार मोंगिया, नारायण बाबूजी, जिला मीडिया चेयरमैन दतिया अशोक श्रीवास्तव, मोहन सिंह गुर्जर, विनय गुर्ज़र, रवि यादव, विक्रम दांगी तैडोत, अजय गुर्ज़र, मोहित गुर्ज़र, छोटू सेन आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!