कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर होगी किसानों की कर्ज माफी -दामोदर सिंह यादव, गांवों में सभाओं का आयोजन

Datia News : दतिया। विदेशों से काला धन वापिस लेकर किसानों के खातों में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा हो या फिर युवाओं को रोजगार देने की बात भाजपा का हर चुनावी वादा जुमला साबित हुआ है। जबकि कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने जो वादा किया उसे पूरा करने की कोशिश की।

भाजपा ने षड़यंत्र करके कांग्रेस की सरकार को इसलिए गिराया क्योंकि कांग्रेस की जन हितेषी योजनाएं पूरी हो जाती तो मप्र में दशकों तक जनता भाजपा को हराने का काम करती।

उक्त बात कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने घर चलो-घर घर चलो अभियान के ग्राम सभाओं में किसानों को संबोधित करते हुए ग्राम ग्यारा और मंगरोल में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने कहाकि किसान, दलित, वंचित एवं गरीब की विरोधी सोच रखने वाली भाजपा कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन 2023 में भारी बहुमत के साथ जनता पुनः कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही किसानों की कर्जा माफी फिर से की जाएगी।

किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व मंडी अध्यक्ष अरूण शर्मा उर्फ अन्ने शर्मा ने कहाकि सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र माना जाता है और इस क्षेत्र के किसान अनेक समस्याओं से जूझते रहते है और जनप्रतिनिधि उनकी सुध नहीं लेते। इसलिए जनता ने परिवर्तन करने का मन बना लिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर किसान सभाओं को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजू लठैत, वरिष्ठ नेता अनिल भार्गव, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर यादव, जनपद उपाध्यक्ष केशव सिंह यादव, उदयवीर सिंह भदौरिया, अमित राजपूत, बल बहादुर बघेल, नबाब कुशवाहा, गुड्डन कमरिया, देवेंद्र राठौर, केदार कौरव ने विचार व्यक्त किए।

सभाओं का आयोजन ग्यारा और मंगरोल ग्रामों में किया गया। इस अवसर पर गिरधारी भगत, महिपाल पटेल, बादाम कुशवाहा, राजेंद्र यादव, भारत सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter