आय दोगुना करने के लिए किसान उद्यानिकी फसलें लेें – राज्यमंत्री कुशवाहा

दतिया ।  किसानों को परंपरागत खेती के साथ आधुनिक खेती के रूप में उद्यानिकी फसलें लेना चाहिए ताकि उनकी आय दोगुनी हो सकेगी। उद्यानिकी की विभिन्न फसलों पर राज्य सरकार द्वारा अनुदान की सुविधा भी प्रदाय की जाएगी। यह बात उद्यानिकी राज्यमंत्री भारत सिंह सिंह कुशवाहा ने सेवढ़ा जनपद पंचायत के डिरौलीपार में शनिवार को आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद संध्या राय ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन से हुआ।

उद्यानिकी राज्यमंत्री कुशवाहा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि अब किसान को किसान ही नहीं, एक व्यापारी के रूप में भी कार्य करना होगा। इसके लिए उन्हें उन्नत तकनीकी के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण की योजनाओं का भी लाभ लेना होगा। उन्होंने कहाकि सेवढ़ा विकासखंड में उद्यानिकी के क्षेत्र में 10 से 15 करोड़ की राशि व्यय होगी। मंत्री कुशवाहा ने कहाकि आदर्श उद्यानिकी विकासखंड के रूप में सेवढ़ा का भी चयन किया गया है। सेवढ़ा में विभाग का कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद संध्या राय ने कहाकि जिले के सेवढ़ा उद्यानिकी आदर्श विकासखंड योजना के तहत चयन किया गया है। जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। किसान परंपरागत फसलों के साथ फल, फूल, औषधी आदि की खेती भी कर सकेंगे।

कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान 50 से अधिक किसानों ने उद्यानिकी फसलें लेने के संबंध में अधिकारी एवं वैज्ञानिकों से प्रश्न किए गए जो इस बात का प्रतीक है कि क्षेत्र के किसान उद्यानिकी के प्रति जागरूक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों की जिज्ञासाओं को जहां दूर किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष किरण बांकेबिहारी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आलोक िसंह परिहार, संजू कुशवाह, मार्कफेड के पूर्व अध्यक्ष मेघसिंह गुर्जर, लाल सिंह कुशवाहा, जनपद सदस्य दुर्गेश बघेल, सरपंच रामहंस कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter