कांग्रेस शासन में किसानों को आसानी से मिलता था खाद-बीज, जनजागरण यात्रा में बोले सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह

Datia News : दतिया। प्रदेश में वर्ष 2003 से भाजपा की सरकार हैं, तभी से खाद की कालाबाजारी हो रही हैं। कांग्रेस के शासनकाल में सोसाइटियों से खाद आसानी से मिल जाती थी। यह बात सेवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने जन जागरण यात्रा के दौरान कही।

इस दौरान विधायक ने थरेट ब्लाक के ग्राम थरेट, रूरा, रुहेरा, धौर्रा, धोर्री में जनसंवाद कर ग्रामीणों को संबोधित किया। जनजागरण यात्रा के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशल किशोर यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विधायक घनश्याम सिंह ने कहाकि वर्ष 2014 में मनमोहन सिंह सरकार के समय पेट्रोल 65 रुपये, डीजल 55 रुपये और रसोई गैस 350 रुपये था। आज पेट्रोल 107 रुपये, डीजल 100 रुपये तथा रसोई गैस सिलेंडर 1000 रुपये के करीब हो गया है।

भाजपा सरकार बिना कारण मंहगाई बढ़ाती जा रही है। इस सबके बाद किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिल रहा। सरकार ने सब्सिडी बंद कर दी हैं। चुनाव के समय भाजपा भावनात्मक मुद्दे उठाती है।

5-6 साल से सभी सरकारी विभागों में भर्ती बंद हैं, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। काम धंधे बंद हैं, फैक्ट्रियां बंद हैं। जनता परेशान है। आम जनता यह मुद्दे याद रखे, भूले नहीं। भाजपा के लोग चुनाव के समय भावनात्मक मुद्दे उठाते हैं।

यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव नजदीक आते ही केंद्र सरकार ने तीन काले कृषि कानून वापिस ले लिए। इनकी अवसरवादी नीतियों को अब जनता समझ चुकी हैं।

मोदी सरकार की विफलताओं को जनता के बीच कांग्रेस जन संवाद के माध्यम से उजागर कर रही हैं। जन जागरण यात्रा के दौरान ग्रामीणजन ने जगह-जगह विधायक घनश्याम सिंह का स्वागत किया गया।

जन जागरण यात्रा का शुभारंभ ब्लाक कांग्रेस कार्यालय थरेट से हुआ। यात्रा में कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशल किशोर यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राम शर्मा, जसवंतसिंह वघेल, हरविलास धाकड़, राकेश पटेल, रामजी सरपंच रुवाहा, रामसिंह बघेल, लला

यादव, रामजी शर्मा पूर्व सरपंच, राजेंद्र सिंह बसीठ, रामदास कोरी पूर्व मंडी अध्यक्ष, संजय पटवा, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र नोनेरिया, उधम सिंह नागिल, राम नरेश यादव, धर्मेंद्र परमार, धु््रव सिंह मालियापुरा, विशाल सिंह चौहान, चंद्रभान सिंह

भज्जू दाऊ, राहुल यादव, सरनाम सिंह, सन्तोष यादव, दीपेंद्र पुरोहित, जितेंद्र सिंह पठारी, संतोष चौबे, नीरज शर्मा, छोटे महाते, जंडेल सिंह, गिर्राज सिंह बुन्देला सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter