‘भाग्य लक्ष्मी’: मलिष्का को सता रहा है खुद के बेनकाब होने का डर, लक्ष्मी को दिखा शालू-आयुष का प्यार

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित टीवी शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ में पिछले कुछ हफ्तों में काफी ड्रामा देखने को मिला है। फैंस ऋषि और लक्ष्मी की केमिस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। रोहित सुचांती और ऐश्वर्या खरे स्टारर इस शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को काफी मसाला मिलने वाला है।

शालू हुई इंप्रेस
शो में ऋषि और लक्ष्मी के अलावा दर्शकों को शालू और आयुष की अनकही केमेस्ट्री भी बेहद पसंद है। अब लक्ष्मी को भी दोनों का अनकहा प्यार नजर आने लगा है।

जेल में लक्ष्मी से मिलने के लिए आयुष पुलिस अफसरों के सामने इमोशनल ड्रामा करता है। इससे शालू काफी इंप्रेस होती है और आयुष की तारीफ करती है।

लक्ष्मी ने पढ़ा शालू और आयुष का दिल
बाद में, शालू लक्ष्मी को खाना खिलाती है लेकिन उसकी उंगली में दर्द होता है। यह देखकर आयुष घबरा जाता है और वह तुरंत शालू का हाथ पकड़ कर उसकी देखभाल करता है, जिससे लक्ष्मी हैरान रह जाती है। यह दृश्य देखकर लक्ष्मी समझ जाती है कि उनके बीच क्या चल रहा है,

जब वह उन्हें एक आँख बंद करते हुए देखती है। शालू और आयुष ने अभी तक एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार नहीं किया है लेकिन लक्ष्मी ने उनका दिल पढ़ लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayush❤️Shalu (@shayush_forever)

यह भी पढ़ें: ‘भाग्यलक्ष्मी’: जानिए शो में ऋषि के अलावा कौन है लक्ष्मी का सबसे बड़ा सपोर्ट

मलिष्का को सता रहा है डर
दूसरी तरफ ऋषि को पता चलता है कि लक्ष्मी की गिरफ्तारी के पीछे कुछ गड़बड़ है, क्योंकि जब शेफ ने भोजन का स्वाद चखा, और खाने के बाद वे ठीक थे।

इससे ऋषि का शक सही साबित हुआ कि बाद में किसी ने खाने के साथ छेड़छाड़ की है। दूसरी तरफ ऋषि को एक्टिव देखकर मलिष्का को खुद के एक्सपोज होने का डर सता रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter