अश्लील वीडियो वायरल हो जाने के डर से नवविवाहिता ने लगा ली फांसी, पडौस में रहने वाले युवक ने की थी यह हरकत

Datia News : दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर खुर्द में नवविवाहिता भारती पत्नी राजेश परिहार ने वीडियो वायरल होने के डर से फांसी लगाकर जान दे दी थी। यह तथ्य मर्ग जांच के बाद पुलिस के सामने आए हैं। जिसके बाद घटना के आरोपित कृष्णप्रताप पुत्र विमल कुशवाह निवासी मौ जिला भिंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना के संबंध में थरेट थाने मंे धारा 306, 201 एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मर्ग की विवेचना सेवढ़ा एसडीओपी उपेंद्र दीक्षित कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मृतका भारती का मायका मौ भिंड में है। जहां उसके पडौस में रहने वाले कृष्णप्रताप ने महिला का मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया था। जिसे लेकर वह उसे परेशान करता था।

उक्त आरोतिप महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। इस सबसे परेशान होकर भारती ने 10 नबंबर को अपने घर में फांसी लगा ली। घटना से घबराकर उक्त आरोपित ने अपने मोबाइल से वीडियो और कॉल डिटेल डिलीट भी कर दी थी।

लेकिन साइबर की मदद से प्रारंभिक जानकारी सामने आ सकी। डिलीट वीडियो की जानकारी के लिए भोपाल साइबर सेल भी मदद ली जा रही है।

पडौस में रहता था आरोपित

मृतका भारती के मायके में उसके घर के पडौस में ही युवक कृष्णप्रताप रहता था। जिससे उसकी बोलचाल भी थी। बताया जाता है कि घटना वाले दिन भी आरोपित की मृतका से बात हुई थी।

मृतका जब मायके में थी तभी मौका लगाकर उसके पडौसी युवक ने अपने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे लेकर वह उसे वायरल करने की बात मृतका से करता था। इसीसे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter