नशीला पदार्थ खिलाकर पड़ौसन का बनाया अश्लील वीडियो, दुष्कर्म का आरोपित हुआ फरार

दतिया। इंदरगढ़ नगर के अंदर बस्ती वार्ड क्रमांक एक में रहने वाला युवक, अपनी पड़ोसी महिला के साथ तीन महीने से दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था।  जिसे दिखाकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता था।

युवक की हरकतों से तंग आकर पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं आरोपित फरार बताया जाता है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित युवक पीड़ित महिला का पड़ोसी है। जिस पर दुष्कर्म करने का मामला पीड़िता द्वारा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने आरोपित का नाम अश्विनी श्रीवास्तव उर्फ गोलू बताया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

महिला को डराने के लिए खाया था जहर : वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि उक्त युवक ने घटना के बारे में महिला द्वारा सभी को बताए जाने की बात से डरकर आरोपित युवक ने दो दिन पहले ही जहर खाकर जान देने की कोशिश भी की थी। महिला का कहना है कि उस पर दबाव बनाने के लिए आरोपित ने यह कदम उठाया था।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter