राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनकी माताओं का होगा सम्मान समारोह : जिला कुराश संघ द्वारा 10 मई को स्टेडियम ग्राउंड में होगा आयोजन !

दतिया : खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से जिला कुराश संघ द्वारा 10 मई 2026 को एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे स्टेडियम ग्राउंड दतिया में आयोजित होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा।

अमित अग्रवाल जिला कुराश संघ अध्यक्ष

खिलाड़ियों के साथ माताओं को भी मिलेगा सम्मान : जिला कुराश संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।  उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में उनकी माताओं का भी बड़ा योगदान होता है, इसलिए इस समारोह में खिलाड़ियों के साथ उनकी माताओं को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।

कई राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी होंगे शामिल : सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में भूमि पाल, हासिम खान, चंचल पटवा, कृष्णा यादव, माही साहू, नव्या रजक, लवेश नायक, रुद्र शर्मा, ऋषि राय, निकुंज गुर्जर, अनन्या प्रजापति, प्रतीक्षा दोहरे, इंद्रकांत पाल, आस्था सेन और मानवी राजा बुंदेला सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहेंगे।

खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों की रहेगी मौजूदगी : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा जिले के खेल प्रेमी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं कई गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल होंगे।

खेलों के प्रति युवाओं को मिलेगा प्रेरणा संदेश : आयोजकों का मानना है कि इस तरह के सम्मान समारोह खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!