दतिया में महिला न्यायाधीश कोरोना पॉजिटिव, मेडीकल कॉलेज के दो संक्रमित छात्र अस्पताल में भर्ती

दतिया ।  कोरोना की लहर एक बार फिर से तेजी होती नजर आ रही है। मंगलवार को एक महिला न्यायाधीश की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिसके बाद एहतियात के तौर पर न्यायालय िस्थत उनका चैंबर फिलहाल बंद कर दिया गया है। दतिया जिले में फिर से कोरोना ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दी है। हालांकि मरीजों की संख्या में कोई खास बढ़ोतरी तो नहीं हुई है, लेकिन वर्तमान में कुल 9 मरीज जिले में पॉजिटिव है। इनमें दो मरीज कोविड वार्ड में भर्ती किए गए है।

न्यायालय में हाल ही में स्थानांतरित होकर आई एक महिला न्यायाधीश की ग्वालियर में टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इसके अलावा जिले में कुल 7 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन होने वाले कोरोना टेस्ट को लेकर अब और अधिक सतर्कता बरती जा रही है। बताया जाता है कि जिले में कुल 9 कोरोना पेशेंट्स हैं। इनमें से दो मरीज वर्तमान में जिला चिकित्सालय के कोविड-19 वार्ड में भर्ती किए गए हैं। इसके साथ ही हाल ही में जिला न्यायालय में एक महिला न्यायाधीश भी ग्वालियर टेस्ट रिपोर्ट के बाद पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

जिला चिकित्सालय के कोविड-19 भर्ती दो दतिया मेडिकल कॉलेज के छात्र भी है, जो यहां पर मेडिकल कॉलेज के हाॅस्टल में रह रहे थे। जिला चिकित्सालय के अनुसार उनकी रिपोर्ट भी इतनी गंभीर नहीं है, क्योंकि यह हास्टल का मामला था, इसलिए इन छात्रों में संक्रमण ना फैले इसके चलते इन्हें भर्ती किया गया है। वर्तमान में आईसीयू में कोई भी पेशेंट कोरोना से संबंधित मरीज भर्ती नहीं है। शेष अन्य सभी कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी एस.एन.उदयपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कोरोना रिपोर्ट को लेकर अभी स्थिति संभली हुई है। लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। अस्पताल में आगामी किसी भी संभावना को देखते हुए पूरी तैयारी की गई है। जो दो मरीज मेडिकल कालेज के विद्यार्थी हैं, उन्हें भी इसलिए यहां भर्ती किया गया कि छात्रावास में अन्य विद्यार्थियों को इससे खतरा हो सकता था, उनकी हालत चिंताजनक नहीं है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!