ऑयल की दुकान में लगी भीषण आग, तीन लोगों की झुलसकर मौत, दमकल वाहनों ने पाया आग पर काबू

मेरठ (उप्र) : उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र में ऑयल की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। आग की ऊंची लपटों और तेल के डिब्बों में विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिनमें दुकान मालिक का बेटा और दो मजदूर शामिल हैं। इसके अलावा दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी के.बालाजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के अलावा प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार मवाना में राजमार्ग पर सुभाष चौक के पास श्रवण कुमार की मोबिल ऑयल की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे सटी साइकिल की एक दुकान भी आग की चपेट में आ गई।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter