फिल्मकार राहुल रवैल कोविड-19 से हुए संक्रमित, घर में खुद को किया क्वारंटाइन

मुंबई : जानेमाने फिल्मकार राहुल रवैल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और घर पर पृथकवास में हैं। रवैल ‘बेताब’ और ‘अर्जुन’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। ऐसी खबरें हैं कि निर्देशक (70) पिछले सप्ताह संक्रमित हो गए और अब स्वस्थ हो रहे हैं। संपर्क करने पर रवैल ने भी इसकी पुष्टि की।

हाल में मृणाल ठाकुर, नोरा फतेही, निर्माता रिया कपूर और उनके पति करण बोलानी भी संक्रमित पाए गए थे। पिछले महीने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रवैल की किताब ‘राज कपूर: द मास्टर एट वर्क’ का नयी दिल्ली में विमोचन किया था।

शनिवार को मुंबई में कोविड-19 के 6,347 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,91,457 हो गई थी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter